&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव भारली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो एक महिला को भूत-प्रेत का असर बताकर भोपा (झाड़-फूंक करने वाला) ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के एक कथित भोपा ने महिला को भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने के नाम पर हंटर जैसी रस्सी से बेरहमी से उसमें मार रहा है. इस दौरान आसपास मौजूद लोग “भैरव बाबा” के जयकारे लगाते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बसेड़ी थाना प्रभारी बृजेश मीणा ने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस टीम को गांव भेजा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और भोपा बंटी पुत्र रनवीर जाति गुर्जर निवासी भारली को 151 की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में महिला के साथ मारपीट और अंधविश्वास फैलाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण इलाकों में आज भी अशिक्षा और अंधविश्वास के कारण भोपा-बोपा जैसे लोग महिलाओं को निशाना बनाते हैं.
भूत-प्रेत से छुटकारे का ढोंग कर महिलाओं को कभी झाड़-फूंक तो कभी मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है. ऐसे मामलों से न केवल महिलाओं का शारीरिक शोषण होता है, बल्कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है. थाना प्रभारी बृजेश मीणा ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसे कुप्रथाओं में न फंसें.
किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक समस्या होने पर चिकित्सकों से ही उपचार लें. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गांव भारली की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि 21वीं सदी में भी महिलाएं अंधविश्वास की चपेट में क्यों हैं और समाज कब जागरूक होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDholpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!