सागवाड़ा गायत्री शक्तिपीठ में शुरू हुआ 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ, मंत्रोच्चारण से गूंज उठा स्थल
Advertisement

सागवाड़ा गायत्री शक्तिपीठ में शुरू हुआ 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ, मंत्रोच्चारण से गूंज उठा स्थल

गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी. इस दौरान यज्ञ स्थली वैदिक मंत्रोच्चरण से गूंज उठी. 

सागवाड़ा गायत्री शक्तिपीठ में शुरू हुआ 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ, मंत्रोच्चारण से गूंज उठा स्थल

Dungarpur​: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में गायत्री परिवार की ओर से मंगलवार को श्रीराम नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंदिर और प्रज्ञेश्वर महादेव के पाटोत्सव का आगाज हुआ. इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार की केंद्रीय टोली के नायक ठाकुर के निर्देशन में देवता आव्हान के साथ 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ शुरू हुआ.

गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी. इस दौरान यज्ञ स्थली वैदिक मंत्रोच्चरण से गूंज उठी. इधर, इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंड्या ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के तहत कल अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की प्रमुख शैलबाला दीदी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या का शक्ति पीठ में आगमन होगा.

इस दौरान शैलबाला दीदी के सानिध्य में 1008 दीपक से दीप यज्ञ किया जाएगा, जिसके बाद दीदी का प्रवचन होगा. वहीं, उन्होने बताया की राज्यपाल सहित कई हस्तिया इस कार्यक्रम के साक्षी होंगे. गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 14 अप्रैल को राज्यपाल कलराज मिश्र सहित कई हस्तिया शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें: मदन दिलावर के निशाने पर गहलोत सरकार, मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल 

उन्होंने बताया की कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, अर्जुन बामणिया, राज्यसभा सांसद महाराज कुंवर हर्षवर्धन सिंह, लोकसभा सांसद कनकमल कटारा, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री गांधीनगर गुजरात के प्रोफेसर डॉक्टर कुबेर भाई डेंडोर सहित कई हस्तिया शामिल होंगे .

रिपोर्ट: अखिलेश शर्मा

Trending news