Rajasthan News: डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की पहल पर डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त डूंगरपुर अभियान चलाया जा रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की पहल पर डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त डूंगरपुर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत शिविर लगाकार महिलाओं की जांच की जा रही है. वहीं एनीमिक मिलने वाली महिलाओं को विशेष ईलाज के माध्यम से एनीमिया से बाहर निकाला जा रहा है. अभियान के तहत अभी तक 476 शिविर लगाए हैं. जिसमें एक लाख से अधिक महिलाओं की जांच में 15 हजार महिलाएं एनीमिक मिली थीं. प्रशासन ऐसी महिलाओं को विशेष उपचार उपलब्ध करवा रहा है.
1 जनवरी 2025 से शुरू किया था अभियान
इस चुनौती से निपटने के लिए 1 जनवरी 2025 से झौथरी ब्लॉक से एनीमिया मुक्त डूंगरपुर अभियान शुरू किया गया. वहीं बाद में 1 फरवरी 2025 से शेष रहे ब्लॉक में चलाया गया. इस अभियान मे 15 से 49 उम्र की श्रेणी की बालिकाओं, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व पात्र दंपतियों को लिया गया है. जिसमे पंचायतों में शिविर लगाकर महिलाओं की जांच कर उपचारित किया जा रहा है. साथ ही श्रेणी वर्ग में रक्त की कमी पाई जाने वाली महिलाओं की अलग से सूची बना कर फॉलोअप किया जा रहा है.
476 शिविर मे 1 लाख से अधिक की हुई जांच
सीएमएचओ डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर की अभिनव पहल एनीमिया मुक्त डूंगरपुर अभियान मे जिले भर मे कार्य किया जा रहा है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई चरण मे कार्य किया जा रहा है. एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया. इसमें स्वास्थ्यकर्मी, आशा सहयोगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एनीमिया के लक्षणों, कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी साथ ही पौष्टिक आहार के महत्व पर भी जोर दिया जाता है. उन्होंने बताया डूंगरपुर जिले के सभी ब्लॉक्स में अभी तक 476 शिविर लगाए गए हैं. जिसमें 1 लाख 60 हजार 600 लक्षित समूहों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की जांच की गई. जिनमें से करीब 15 हजार महिलाये एनीमिक पाई गईं. एनीमिक मिलने वाली महिलाओं के उपचार के लिए विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं. उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर कर आइरन स्क्रोज व एफसीएम इजेक्षन लगाए जा रहे हैं. वहीं उन्हें एनीमिक श्रेणी से बाहर निकाला जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - अखिलेश शर्मा