डूंगरपुर गर्ल्स कॉलेज में पहली बार बीबीए कोर्स की शुरुआत, छात्राएं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में कर सकेगी स्नातक की डिग्री

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के वीर बाला काली बाई गर्ल्स कॉलेज में पहली बार बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स की शुरुआत की गई है. 12 वीं के बाद छात्राएं अब बीबीए स्नातक की डिग्री पूरी कर सकेंगे. पहली बार 72 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले के किसी भी सरकारी कॉलेज में पहली बार बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कोर्स की शुरुआत की गई है. इससे पहले ये कोर्स केवल प्राइवेट कॉलेज ओर यूनिवर्सिटी में ही करवाए जाते थे. ये कोर्स महंगे होने से इस क्षेत्र के युवा एडमिशन नहीं ले पाते थे.

लेकिन श्रीगोविन्द गुरु यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा की ओर से डूंगरपुर के वीर बाला काली बाई गर्ल्स कॉलेज में बीबीए कोर्स की मंजूरी दी गई है. एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल और नोडल ऑफिसर गणेश निनामा ने बताया कि पहले सत्र में ही इस कोर्स के लिए 72 सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इससे पहली बार बीबीए में छात्राएं एडमिशन लेकर बिजनेस मैनेजमेंट के गुर सीख सकेंगी. इससे छात्राएं बिजनेस प्रबंधन के बारे में समझ सकेगी और 3 साल का डिग्री कोर्स के बाद रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे. डूंगरपुर के सभी सरकारी कॉलेज में अब तक आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सब्जेक्ट ही है. इससे छात्राएं केवल इन सब्जेक्ट में ही एडमिशन ले सकती थी। लेकिन बीबीए की मंजूरी के बाद छात्राओं को बिजनेस मैनेजमेंट सीखने का अवसर मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news