क्या आदिवासी बेल्ट में कमजोर होती पकड़ को साध पाएगी बीजेपी ?

Rajasthan Politics : जनजाति गौरव दिवस मनाने के बहाने बीजेपी डूंगरपुर जिले में आदिवासी वोटर्स को साधने में जुटी है. इसके लिए भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह डूंगरपुर जिले में मनाया जा रहा है.

क्या आदिवासी बेल्ट में कमजोर होती पकड़ को साध पाएगी बीजेपी ?

Dungarpur News : डूंगरपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे और वे एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में सभा करेंगे. लेकिन इस बार मंच से संदेश सिर्फ गौरव दिवस का नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश का भी होगा. क्योंकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारत आदीवासी पार्टी (बीएपी) का तेजी से बढ़ता असर बीजेपी की नींद उड़ा रहा है.

बीएपी अब बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती

दक्षिण राजस्थान में बीएपी अब बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. दक्षिणी राजस्थान के वागड अंचल की बात करे तो डूंगरपुर - बांसवाडा जिले की कुल 9 विधानसभा सीट में से सिर्फ 2 सीट पर भाजपा के विधायक है .जबकि बीएपी के 4 और कांग्रेस के 3 विधायक है .वहीं बीएपी के राजकुमार रोत जैसे युवा आदिवासी सांसद आज राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी राजनीति का चेहरा बन चुके हैं. बीजेपी की चिंता यह है कि जो इलाका कभी उसका सुरक्षित गढ़ माना जाता था, वहां अब बीएपी की पकड़ मजबूत होती जा रही है .मुख्यमंत्री की यह सभा राजकुमार रोत और बीएपी के उभार को रोकने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अंदरूनी गुटबाजी और बजट पर ठप काम से कार्यकर्ता खफा
बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती खुद उसके भीतर की गुटबाजी और ठप विकास बन गया है. जनजाति क्षेत्र में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं में बजट अटका पड़ा है. जिससे आदिवासी योजनाएं अटकी हुई हैं. पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता खुले मंच से कार्यकर्ताओं की अनदेखी और काम न होने पर सवाल उठा चुके हैं.

बीजेपी का राजनीतिक “सेल्फ-रिस्क्यू मिशन”

समय पर पंचायती राज चुनाव न होना भी बीजेपी के लिए सिरदर्द बना हुआ है. ऐसे में मुख्यमंत्री की सभा को कार्यकर्ताओं के मनोबल को संभालने का राजनीतिक “सेल्फ-रिस्क्यू मिशन” माना जा रहा है. हालाकि इस सम्बन्ध में जब भाजपा नेताओं से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये सरकारी कार्यक्रम है और राजनीतिक मंच नहीं है .भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए एक प्रेरक थे.

शहर के एसबीपी कॉलेज में होगा राज्य स्तरीय समारोह
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष डूंगरपुर जिले में बनने जा रहा है. जिला प्रशासन व जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से डूंगरपुर शहर के एसबीपी कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन होगा . इसके साथ ही विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी भी लगाईं जायगी . समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी भाग लेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती बनाते हुए आमजन को संबोधित करेंगे .

बहरहाल एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में डोम निर्माण, मंच साज-सज्जा और जनजाति संस्कृति की प्रदर्शनी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. कलेक्टर अंकित कुमार सिंह लगातार बैठकें ले रहे हैं और पूरा प्रशासन सभा को भव्य बनाने में जुटा है. लेकिन जनजाति गौरव दिवस की यह चमक जमीन पर जर्जर हो चुके आदिवासी विकास के मुद्दों को कितना ढक पाएगी यह देखने वाली बात होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news