अपना स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे राजकुमार रोत, युवाओं को कर रहे कंफ्यूज- ताराचंद भगोरा

Dungarpur News | Chaurasi : बांसवाड़ा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद और पूर्व एआईसीसी सचिव ताराचंद भगोरा ने भारत आदिवासी पार्टी और सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधा है .उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी ने अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए आदिवासी समाज और युवाओं को गुमराह करने का काम किया है.
 

अपना स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे राजकुमार रोत, युवाओं को कर रहे कंफ्यूज- ताराचंद भगोरा
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News : डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने झालावाड़ में सांसद राजकुमार रोत द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजित करने पर सवाल उठाए है. पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने बताया कि विश्व भर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है, फिर सांसद राजकुमार ने पूर्व में क्यों मनाया.

झालावाड़ में एक स्कूल में जर्जर छत गिरने से बच्चों की मौत होने पर सांसद राजकुमार रोत द्वारा किरकिरी कराई है, बच्चों के परिजन से मिलना तो दूर, डीजे बजा कर अपना खुद का जोरदार स्वागत अभिनंदन भी कराया. उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी और सांसद राजकुमार रोत पहले आरक्षण बेचने का कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे, आरक्षण के नाम पर समाज विशेष कर युवाओं को गुमराह किया.

Add Zee News as a Preferred Source

अब आरक्षण के दरकिनार हर भील प्रदेश बनाने की मांग कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे हुए हैं. युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है. वही इस मौके पर भगोरा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र के शहीदों की धरती रास्ता पाल में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. जहां पर शिक्षा के लिए वीर काली बाई कलासुआ ओर नाना भाई ख़ांट ने अपना बलिदान दे दिया है .

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author