&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर शहर के पातेला में सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में कल मिली गड़बड़ियों व बच्चों के साथ मारपीट व ज्यादती के मामले में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार ने हॉस्टल का निरीक्षण किया.
वहीं इस दौरान वहां जांच कर रही टीम से जानकारी लेने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से नियम विरुद्ध चलाये जा रहे हॉस्टल को बंद करने के निर्देश दिए हैं. वहीं जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.
मामले के अनुसार हिन्दू संगठनों की ओर से मिली शिकायत पर कल जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के पातेला में चल रहे सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में छापा मारा था. इस दौरान हॉस्टल में कई जगह गंदगी के ढेर मिले थे.
हॉस्टल के बिस्तर से लेकर कमरों में फंगस मिला. जिससे बच्चे बीमार हो रहे थे. हॉस्टल में लाइट की सुविधा भी नहीं थी और न ही पंखे लगे हुए थे. हॉस्टल के अंदर एक कमरे में कई बच्चों को डबल डेकर बेड पर रहने का इंतजाम था. 30-30 बच्चों को जालों से अटे हुए छोटे-छोटे कमरे में रखा जा रहा था.
जांच के दौरान 2 छात्राएं और 6 छात्र गंभीर हालत में बीमार मिले थे. जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इधर इसके बाद से जांच टीम मौके पर जांच करने के साथ सीडब्ल्यूसी की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है, जो बच्चों व अभिभावकों के बयान दर्ज कर रही है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, भरतपुर रेंज में परीक्षा की तैयारियां पूरी
इधर आज जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार भी सेंट पोल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हॉस्टल का निरीक्षण किया. साथ ही जांच टीम से जानकारी ली. जिस पर सामने आया कि हॉस्टल का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा था.
इधर नियम विरुद्ध हॉस्टल संचालन किए जाने पर कलेक्टर ने हॉस्टल को बंद करने के निर्देश देने के साथ हॉस्टल में रह रहे बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंपने के निर्देश दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!