GSS पर लगे ठेकाकर्मियो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कम मानदेय देने और सेफ्टी किट नहीं देने का विरोध

Dungarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग के विभिन्न जीएसएस पर लगे ठेकाकर्मियों ने आज ठेकेदार की मनमर्जी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान ठेकाकर्मियों ने ठेकेदार पर कम मानदेय देने, समय पर मानदेय नहीं देने और सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं करवाने के आरोप लगाये. वहीं, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

GSS पर लगे ठेकाकर्मियो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कम मानदेय देने और सेफ्टी किट नहीं देने का विरोध
Image Credit: dungarpur news

Dungarpur News: जिले में सागवाड़ा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग के विभिन्न जीएसएस पर लगे ठेकाकर्मियों ने आज ठेकेदार की मनमर्जी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान ठेकाकर्मियो ने ठेकेदार पर कम मानदेय देने, समय पर मानदेय नहीं देने और सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं करवाने के आरोप लगाये वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा.

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आये जीएसएस ठेकाकर्मियो ने बताया कि ठेकेदार प्रह्लाद रोलानिया के पास सागवाडा क्षेत्र में 18 जीएसएस का ठेका है. जहां पर ठेकदार ने प्रति जीएसएस पर 3-3 ठेकाकर्मी लगा रखे हैं. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से ठेकेदार को प्रति जीएसएस 28 हजार रुपये का भुगतान 3 कार्मिको के लिए आता है लेकिन ठेकदार द्वारा तीनो कार्मिको को सिर्फ 13 हजार रुपये का ही मानदेय दिया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, बाकी की राशी खुद रख लेता है | वही दो-दो माह तक मानदेय रोककर रखता है अभी भी दो माह से ठेकाकर्मियो को मानदेय नहीं मिला है. इतना ही नहीं, ठेकेदार ने कार्मिको को सेफ्टी किट पर उपलब्ध नहीं करवा रखे हैं, जिसके चलते ठेकाकर्मियो को अपनी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है .

इस सम्बन्ध में कई बार ठेकेदार को कहा गया लेकिन ठेकदार की ओर से काम से निकालने की धमकी दी जाती है. इन्हीं, समस्याओं से परेशान कार्मिकों ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. वहीं, ज्ञापन में मानदेय बढाने, सेफ्टी किट उपलब्ध करवाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More