Dungarpur News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, कलेक्टर ने की मीडिया के साथ टेबल मीट

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत आज जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी सभागार में मीडिया के साथ टेबल मीट का आयोजन किया गया.

Dungarpur News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, कलेक्टर ने की मीडिया के साथ टेबल मीट
Image Credit: DM met with media

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत आज जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी सभागार में मीडिया के साथ टेबल मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिले में अभियान की प्रगति की जानकारी दी वही अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मीडिया से सुझाव भी लिए गए.

5 जून से 20 जून तक चलेगा अभियान
राज्य सरकार की ओर से डूंगरपुर जिले सहित पूरे प्रदेशभर में 5 जून से 20 जून तक वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत पारम्परिक जलस्रोत को पुनर्जीवित करने के साथ जलाशयों की गहरीकरण, सुद्रढीकरण सहित अन्य कार्य के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य किये जा रहे हैं. इधर अभियान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी सभागार में मीडिया के साथ टेबल मीट का आयोजन किया गया. जिसमें कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह, जल ग्रहण के अधीक्षण अभियंता हरीमोहन सहित मीडियाकर्मी मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी
मीडिया के साथ टेबल मीट कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान के तहत अभी तक हुई कार्यो व गतिविधियों की जानकारी दी. कलेक्टर ने बताया की अभी तक जिले में 3 हजार 373 गतिविधियां की गई हैं. जिसमें 2 लाख के करीब लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई है. इधर इस मौके पर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मीडिया से सुझाव भी मांगे. जिस पर मीडिया से अभियान के तहत जनभागीदारी बढाने के लिए सरकारी कार्मिक, अधिकारी व आमजन से आर्थिक सहयोग लिए जाने, प्रमुख जलस्रोतो की सीपेज की समस्या का समाधान करने, बाधित जल आवक मार्गो को खुलवाने जैसे सुझाव दिए. जिस पर कलेक्टर ने इन सुझावों पर कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की बात कही.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अखिलेश शर्मा

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author