Dungarpur: फॉर्च्यूनर कार का अचानक निकला टायर, फिर जो हुआ...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पहले तीन शराबी युवक ने ढाबे पर मारपीट की और फिर युवक की फॉर्च्यूनर कार लेकर दौड़े और उसके बाद गाड़ी टायर भी निकल गया. 

Dungarpur: फॉर्च्यूनर कार का अचानक निकला टायर, फिर जो हुआ...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास एक ढाबे पर शराब पीने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर लट्ठ से हमला कर कार लेकर फरार हो गए.

कार लेकर तीनों युवक डूंगरपुर सदर थाने पहुंच गए. इस दौरान रास्ते में फॉर्च्यूनर कार का टायर भी निकल गया. बावजूद वह डिश पर ही कार दौड़ाता रहा, जिससे चिंगारिया निकलती रही. वहीं, दूसरे गुट के लोग गाड़ियों से उसका पीछा करते रहे. घटना को लेकर घायल युवक की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

घायल विजयपाल मीणा निवासी बोरी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने ढाबे पर गया था. इस दौरान एक गुजरात नंबर की कार में 3 युवक आए, वे शराब के नशे में थे. इसमें एक जयंती कलाल निवासी माथुगामडा ओर दूसरा मनीष मेहरा बताया, वही तीसरे का नाम नहीं पता है.

तीनो उससे झगड़ा करते हुए गाली-गलौज करने लगे. वहीं, एक युवक ने उस पर लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और लहूलुहान हो गया. घटना के बाद गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए. वहीं, मामला बढ़ने पर तीनो युवक कार में सवार होकर डूंगरपुर की तरफ भागे.

कुछ लोगों ने कार को रोकने पथराव भी किया. वहीं, कुछ लोग गाड़ियों से कार का पीछा करने लगे. फॉर्च्यूनर कार को दौड़ाते समय सती रामपुर के पास आगे के लेफ्ट साइड का टायर निकल गया और कार डिश पर ही दौड़ाने लगा. डिश पर एक तरफ झुकी हुई कार तेज रफ्तार दौड़ने से चिंगारिया निकलने लगी. वहीं, शहर में भगवान परशुरामजी चौराहा से अंदर कार आते ही लोग भी अचंभित हो गए.

शहर में भीड़भाड़ ओर ट्रैफिक के बीच ही कार दौड़ते हुए सदर थाने पहुंचकर कार रोक ली. डिश पर दौड़ती कार आकर रुकते देख एक बार पुलिस भी चौंक गई. वहीं, पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को डिटेन किया है. फिलहाल पुलिस अब मामले में जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो