Dungarpur News: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश नीति और स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की टाइम लाइन जारी कर दी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश नीति और स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की टाइम लाइन जारी कर दी है. इसके तहत डूंगरपुर जिले के एसबीपी कॉलेज सहित 11 सरकारी कॉलेजों में कल से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई.
सभी 11 कॉलेजों में विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों को 4836 सीटों पर प्रवेश मिलेगा. विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 26 जून तक होगा. वहीं आवेदक अधिक होने पर सीट बढ़ने की भी उम्मीद है.
डूंगरपुर जिले के एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल गणेश निनामा ने बताया कि डूंगरपुर में इस बार 11 कॉलेज में 4836 के करीब सीटों पर प्रवेश मिलेगा. इसमें साइंस विषय एसबीपी, वीकेबी गर्ल्स कॉलेज, सीमलवाड़ा और सागवाड़ा में ही उपलब्ध रहेगा. शेष सभी 8 कॉलेजों में सिर्फ कला वर्ग में प्रवेश दिया जाएगा.
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 26 जून तक होगा. उन्होंने बताया कि प्रथम मेरिट सूची 27 जून को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर 28 जून से 3 जुलाई तक प्रवेश होंगे. वहीं आवेदक अधिक होने पर सीट बढ़ने की भी उम्मीद है.
प्रिंसिपल गणेश निनामा ने बताया कि डूंगरपुर जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में कला वर्ग में 3680 सीट है. विज्ञान में 704, कॉमर्स में 400 और बीबीए में 72 सीटें है.
वहीं दूसरे मामले में डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत पाल पादर में कलेक्टर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए. चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का आव्हान किया.
डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पालपादर राजकीय स्कूल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की रात्रि चौपाल लगी. रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की परिवेदनाए सुनी. ग्रामीणों ने लिंबाडा फला वार्ड नंबर 1 बंद पुलिया को चालू करवाने, मां बाड़ी केंद्र खोलने, सीसी सड़क बनवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की.
कलेक्टर ने अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए. चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित परिवेदनाओं का हाथों हाथ निस्तारण भी किया गया. इधर चौपाल में कलेक्टर ने सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी और अभियान में अपनी भागीदारी भी निभाने का आव्हान किया. इधर चौपाल में 10 वी और 12 वी कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया गया.