&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur news: डूंगरपुर जिले में भाजपा की ओर से आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस और आपातकाल के 75 साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया. इस मौके पर शहर के अटल बिहारी वाजपेयी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा समेत कई भाजपा नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए आपातकाल को देश के लिए काला अध्याय बताया.
कार्यक्रम में आसपुर से भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जिले में अभी भाजपा का एक मात्र विधायक है. लेकिन भाजपा का आम कार्यकर्ता चुनाव के समय पार्टी के लिए जी जान से काम करता है. वह कई बार छोटे मोटे काम लेकर पार्टी के विधायक, मंत्री के पास जाता है.
लेकिन देखा जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता के काम नहीं होते है और दूसरी पार्टी ने नेताओं के काम हो जाते है. तब वह हताश हो जाता है। मंत्रीजी इस बारे में सोचना पड़ेगा कि पार्टी के हरेक कार्यकर्ता का काम पहले हो. इस पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि डूंगरपुर में पिछले कुछ समय से विपरीत परिस्थितियां पैदा हुई है.
उन परिस्थितियों को संभालने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत प्रमाणित भी हो गई. उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि शासन के माध्यम से क्षेत्र में वातावरण को अनुकूल करने की आवश्यकता है. इसके लिए हम मिलकर बैठकर देखेंगे कि किस तरह शासन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के काम पूरे हो.
इसके साथ हम सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा समेत कई भाजपा के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!