Dungarpur: PM मोदी का जन्मदिन पर BJP ने जिला अस्पताल में बांटे फल,किया रक्तदान

Dungarpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वां जन्मदिन पर डूंगरपुर जिले में भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए. 

Dungarpur: PM मोदी का जन्मदिन पर BJP ने जिला अस्पताल में बांटे फल,किया रक्तदान
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वां जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है. इसी के तहत भाजपा की ओर से आज जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया.

वहीं, भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष व महामंत्री सहित कुल 33 भाजपा कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है. इसी के तहत पखवाड़े के पहले दिन डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया.

वहीं, इसके बाद भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, जिला महामंत्री पंकज जैन सहित 33 भाजपा कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया.

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पटेल ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है और व्यक्ति अपने रक्त की बूंद से किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. इस मौके पर उन्होंने सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी बताया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज से ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर अभियान प्रारंभ कर सेवा से सुशासन का संकल्प लेकर प्रदेशवासियों को सौगात दी है. डूंगरपुर जिले के दोनों शहरी निकाय नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा में शहरी सेवा शिवर और 10 ब्लॉक में प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन प्रारंभ कर लोगों के कार्यों को हाथों हाथ निपटाकर राहत प्रदान की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More