Dungarpur News: घूस दो, नौकरी पक्की करो! डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज पर भारी आरोप – विधायक घोगरा धरने पर बैठे

Rajasthan News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में एजेंसी के जरिये लगे नर्सिंग स्टाफ को हटाने के मामले में डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा नर्सिंगकर्मियो के समर्थन में उतर आये हैं.

Dungarpur News: घूस दो, नौकरी पक्की करो! डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज पर भारी आरोप – विधायक घोगरा धरने पर बैठे
Image Credit: Dungarpur district medical college

Dungarpur News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में एजेंसी के जरिये लगे नर्सिंग स्टाफ को हटाने के मामले में डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा नर्सिंगकर्मियो के समर्थन में उतर आये हैं. विधायक घोगरा ने नर्सिंगकर्मियों के साथ कलेक्टर निवास के बाहर धरना देकर अस्पताल प्रशासन, एजेंसी व भाजपा नेताओं पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेकर नए नर्सिंगकर्मियों को लगाने के आरोप लगाये हैं. वहीं कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाते हुए हटाये गए नर्सिंगकर्मियों को पुनः लगाने की मांग की है.

श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला
मामले के अनुसार मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ढाई साल पहले एजेंसी के माध्यम से करीब 100 नर्सिंगकर्मियों को लगाया गया था. इसके बाद से ये नर्सिंगकर्मी अस्पताल के कई कार्यों में मरीजों का इलाज कर रहे थे. इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब राजमेस के जरिए यूटीबी आधार पर नए नर्सिंगकर्मियों की भर्ती की जा रही है. जिसके चलते एजेंसी से लगे नर्सिंगकर्मियों को बिना नोटिस दिए हटाया जा रहा है. जिसको लेकर नर्सिंगकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस विधायक भी उतर आए समर्थन में
इसी कड़ी में आज डूंगरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक गणेश घोगरा भी हटाये गए नर्सिंगकर्मियों के समर्थन में उतर आये हैं. विधायक गणेश घोगरा ने नर्सिंगकर्मियों के साथ कलेक्टर निवास के बाहर धरना दिया. इस मौके पर विधायक गणेश घोगरा ने एजेंसी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और कुछ भाजपा नेताओं पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेकर नए नर्सिंगकर्मियों को लगाने के गंभीर आरोप भी लगाए.

क्या बोले कांग्रेस विधायक?
उन्होंने कहा की पुराने नर्सिंगकर्मियों ने डेढ़-डेढ़ लाख रूपये देने से मना कर दिया जिस पर एजेंसी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और कुछ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस राज में लगे नर्सिंगकर्मियों को हटा दिया. वही पैसे देने वाले अन्य नर्सिंगकर्मियों को लगा रहे हैं. विधायक ने कहा कि पीड़ित नर्सिंगकर्मी पिछले ढाई साल कम मानदेय में काम कर रहे थे. वहीं पूरे 3 साल नहीं होने से उन्हें अनुभव व बोनस अंक भी नहीं मिल पायेंगे. इधर विधायक गणेश घोगरा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाते हुए पीड़ित नर्सिंगकर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अखिलेश शर्मा

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author