Dungarpur News: डूंगरपुर की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कई तालाब और एनीकट ओवरफ्लो, बाढ़ जैसे हालात के बाद प्रशासन अलर्ट

Dungarpur News: डूंगरपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वेंजा और सागवाड़ा में 4-4 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई और कई तालाब व एनीकट ओवरफ्लो हो गए. बेणेश्वर धाम में सोम और जाखम नदी के पानी की गई पानी की आवक से धाम टापू में तब्दील हो गया है. प्रशासन ने पुलों पर पानी की चादर के कारण सुरक्षा के इंतजाम किए हैं और लोगों से अपील की है कि वे बहते पानी में न जाएं.

Dungarpur News: डूंगरपुर की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कई तालाब और एनीकट ओवरफ्लो, बाढ़ जैसे हालात के बाद प्रशासन अलर्ट
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में रुक रुककर बरसात का दौर जारी है. गुरुवार रात को जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. वेंजा में सबसे ज्यादा पौने 4 इंच बरसात हुई है. वही सागवाड़ा में भी 4 इंच बरसात हुई है. बारिश की वजह से कई जगहों पर नदी नाली में पानी की आवक हुई है. वही खेत भी पानी से लबालब हो गए है. आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और रुक - रुक कर बरसात का दौर चल रहा है.

मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह दिन खुलने के साथ ही आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहे और बारिश से दिन की शुरुआत हुई. सुबह के समय हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. वही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. बारिश के बाद कई जगहों पर खेतो में पानी भर गया है. वही वेंजा, सागवाड़ा ओर धंबोला क्षेत्र में हुई भारी बारिश से नदी नालों में भी पानी की आवक हुई ओर बहने लगे.

Add Zee News as a Preferred Source

वही जिले में गुरुवार रात के समय डूंगरपुर शहर समेत सागवाड़ा, धम्बोला ओर वेंजा में मूसलाधार बरसात हुई. सागवाड़ा में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा. वही कई खाली जगहों ओर सड़कों पर भी पानी भर गया. गामड़ी अहाड़ा क्षेत्र में बारिश के बाद सड़को पर पानी भर गया.गामड़ी अहाड़ा में बरसात ने दुकानदारों के हालात खराब कर दिए. तेज बरसात और पानी की निकासी नहीं होने से रातापानी रोड सर्किल से लेकर स्कूल गेट तक की दुकानों में पानी घुस गया. गांव में नाली की निकासी नहीं होने से ये समस्या आ रही है.


जिला कंट्रोल रूम के अनुसार डूंगरपुर जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में वेंजा में सबसे ज्यादा 106 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. सागवाड़ा में 99 एमएमए, धम्बोला में 80 एमएम बारिश हुई है. जबकि आसपुर में 61 एमएम, सोम कमला आंबा बांध क्षेत्र में 48 एमएम, डूंगरपुर में 37 एमएम, चिखली में 36 एमएम, दोवड़ा में 24 एमएम, गलियाकोट में 55 एमएम, गणेशपुर में 44 एमएम, कनबा में 30 एमएम, सावला में 22 एमएम बारिश हुई है. बारिश के बाद अब किसान खेतो में जुट गए है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं