डूंगरपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, बेण में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के प्रथम चरण का हुआ लोकार्पण

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है.

डूंगरपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, बेण में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के प्रथम चरण का हुआ लोकार्पण
Image Credit:

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बेण में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.0 के प्रथम चरण में हुए 6 लाख 80 हजार के कार्यो का लोकार्पण हुआ. सागवाडा विधायक शंकर डेचा व कलेक्टर अंकित सिंह ने लोकार्पण करते हुए जल संरक्षण का सन्देश दिया.

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सागवाडा विधायक शंकर डेचा, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह बेण गाँव पहुंचे. जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.0 प्रथम चरण के अंतर्गत हुए 6 लाख 80 हजार के कार्यो का लोकार्पण किया. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, प्रधान ईश्वर लाल सरपोटा, सरपंच मनोज भगोरा भी मौजूद रहे.

इस जल संरचना में लगभग तीन टीसीएस पानी का संचय होगा, जिससे यहां निवासरत लोगों को, पशुओं को पानी सहज उपलब्ध होगा. इस कार्य से भूमि के जलस्तर में भी वृद्धि होगी. साथ ही आसपास पौधारोपण करने से हरियालो राजस्थान की संकल्पना भी पूर्ण हो सकेगी.

इस अवसर पर विधायक सागवाड़ा शंकरलाल डेचा ने कहा कि सरकार जल संरक्षण के लिए बहुत कार्य कर रही है, लेकिन हम सब की भी ज़िम्मेदारी है. सरकार का कदम से कदम मिलाकर एक एक बूंद का जल संरक्षण कर साथ निभाएं. क्योंकि जल है तो कल है.

इस अवसर पर ग्राम वासियों ने भी एक स्वर में कहा कि अब बारिश का पानी व्यर्थ नहीं बहेगा तथा पानी रुकने से पशुओं को भी पानी उपलब्ध हो सकेगा. पानी रुकने से आसपास के किसानों को भी सिंचाई में सहायता मिल सकेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team