Dungarpur: सुनो तुम आ जाओ! गर्लफ्रेंड के एक फोन पर गुजरात से आया आशिक, फिर...

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में प्रेमिका के एक फोन पर गुजरात से प्रेमी राजस्थान आया और उसके बाद यहां से अपने दोस्तों के संग जान बचाकर भागे. जानें मामला. 

Dungarpur: सुनो तुम आ जाओ! गर्लफ्रेंड के एक फोन पर गुजरात से आया आशिक, फिर...
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दोवड़ा थाना पुलिस ने बोकडसेल में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमले व जान बचाकर भागते समय तालाब में डूबने से एक युवक की मौत के मामले में फरार चल रहे 7 आरोपियों को ओर गिरफ्तार किया है. मामले में प्रेमिका के पिता सहित 8 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

डूंगरपुर जिले के थानाधिकारी तेजकरण चारण ने बताया कि 15 अगस्त को पाल मांडव फला घाटिया घरा निवासी आशाराम पुत्र मोहन डेंडोर ने एक रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि उसका गमीरपूरा निवासी कमला डामोर से 3 साल से प्रेम संबंध है.

Add Zee News as a Preferred Source

13 अगस्त की रात को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बताया कि उसके घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है, तुम आकर मुझे बचा लो नहीं तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगी, जिस पर आशाराम अपने दोस्त अनिल रावल की कार से दोस्त पंकज अहारी ओर अरविंद परमार चारो अहमदाबाद से गमीरपुरा जाने के लिए निकले थे. आधी रात के बाद बोकडसेल पहुंचे थे.

बोकडसेल पुलिया के पास जाते ही प्रेमिका के परिवार के 15 से 20 लोग हाथों में लट्ठ पत्थर और कमांडर जीप लेकर खड़े थे. सभी ने लट्ठ पत्थर लेकर हमला कर दिया था. हमले से कार के शीशे फूट गए थे. वहीं, पथराव से बचने के लिए चारों दोस्त भागे थे. इस दौरान आशाराम, अनिल रावल और अरविंद तीनो भागते हुए जान बचाने के लिए बोकडसेल तालाब में कूद गए.

आशाराम और अरविंद दोनों तैरकर तालाब से बाहर आ गए लेकिन पथराव में अनिल को ज्यादा चोटें आने से वह तालाब से बाहर नहीं आ सका और डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता सहित 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी.

वहीं, 7 आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे गमीरपुरा निवासी हेमेश डामोर, विशाल डामोर, जयेश डामोर, अशोक डामोर, अंकित डामोर, राजमल मीणा और हेमेन्द्र डामोर को आज गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More