डूंगरपुर में युवक का सीढियों से फिसला पैर, ससुराल में हुई मौत

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के माथुगामडा पाल गाँव में सीढियों से पैर फिसलने के चलते नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई.

डूंगरपुर में युवक का सीढियों से फिसला पैर, ससुराल में हुई मौत
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के माथुगामडा पाल गाँव में सीढियों से पैर फिसलने के चलते नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई. ये हादसा युवक के ससुराल में हुआ है. युवक अपने ससुराल में ही रह रहा था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई पोपटलाल लबाना ने बताया कि बलवाडा निवासी सवजी बरंडा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा 30 वर्षीय चेतन पिछले दो साल से अपने ससुराल माथुगामडा पाल में रह रहा था, वह वहा सिलाई का काम करता था.

Add Zee News as a Preferred Source

बीती रात चेतन अपने ससुराल में छत पर सोया था. आज सुबह करीब 5 बजे बारिश आने से वह छत से नीचे आ रहा था. छत से उतरते समय सीढियों में चेतन का पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई. सुचना पर चेतन परिजन उसके ससुराल पहुंचे और पुलिस को भी सुचना दी.

पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया, जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

वहीं दूसरे मामले में डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और सीएसआर विभाग की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जन-जागरूकता, जल उपयोग की समीक्षा, संरक्षण की रणनीतियाँ एवं जल पुनर्भरण के उपायों पर फोकस रहा.

डूंगरपुर जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सीएस आर कार्यशाला में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद के सीईओ हनुमान सिंह राठोड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. कार्यशाला जिले में जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जन-जागरूकता, जल उपयोग की समीक्षा, संरक्षण की रणनीतियाँ एवं जल पुनर्भरण के उपायों पर चर्चा की गई.

वहीं इस मौके पर औद्योगिक संस्थानों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशिएटिव, एनर्जी सेविंग तकनीक एवं ग्रीन बजट के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने का भी आव्हान किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author