&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से स्कूलों के जर्जर भवनों और स्मार्ट मीटर के विरोध में आज शहर में रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया गया. वही कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर डूंगरपुर जिले के जर्जर स्कूल के भवनों को गिराकर नवीन भवनों की स्वीकृति निकालने और स्मार्ट मीटर को टीएसपी क्षेत्र में नहीं लगाने की मांग की है.
डूंगरपुर प्रधान कांता कोटेड के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा के निवास पर एकत्रित हुए. इसके बाद कांग्रेसियों ने डूंगरपुर जिले में सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और बिजली विभाग की ओर से लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में विधायक निवास से रैली निकाली.
रैली विधायक निवास से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और कलेक्ट्रेट पहुंची. कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया. इस मौके पर विधायक गणेश घोगरा ने कहा की डूंगरपुर जिले में भी अधिकतर सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर अवस्था में है. इन स्कूलों में कभी भी झालावाड जैसा हादसा हो सकता है. ऐसे में सरकार को ऐसे जर्जर व नकारा भवनों को ध्वस्त कर नए भवनों की स्वीकृति निकालनी चाहिए.
वही उन्होंने बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया ओर उन्होंने कहा कि आदिवासी डूंगरपुर जिले में गरीब - अनपढ़ आदिवासी लोगों की संख्या ज्यादा है, जो अपने मोबाइल तक रिचार्ज नहीं कर सकते. ऐसे में उन लोगों से स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कैसे होगा.
इधर धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रसियो ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. वही ज्ञापन में डूंगरपुर जिले के जर्जर स्कूल के भवनों को गिराकर नवीन भवनों की स्वीकृति निकालने और स्मार्ट मीटर को टीएसपी क्षेत्र में नहीं लगाने की मांग की है .
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!