Dungarpur News: पानी भरे गड्ढे में एकसाथ गिरीं 3 बहनें, एक की मौत, 2 जिला अस्पताल में भर्ती

Dungarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा लाल फला में रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में तीन बालिका गिर गईं. हादसे में एक की मौत हो गई, दो का इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ चौरासी थाना क्षेत्र के वाणियातालाब गांव में घर में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव लटका हुआ मिला. शव लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. 
 

Dungarpur News: पानी भरे गड्ढे में एकसाथ गिरीं 3 बहनें, एक की मौत, 2 जिला अस्पताल में भर्ती

Dungarpur News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा लाल फला में रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में तीन बालिका गिर गईं. हादसे एक बालिका की डूबने से मौत हो गई जबकि उसकी बहन और एक अन्य बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मामले के अनुसार बलवाड़ा लाल फला निवासी 9 वर्षीय मोनिका, उसकी 7 वर्षीय बहन प्रियंका और एक अन्य बालिका 12 वर्षीय आरती रेलवे फाटक के पास खेल रही थीं. खेलते-खेलते तीनों बालिकाएं पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. उसी समय सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक प्रकाश डेंडोर और एक युवक ने तीनो बच्चियां गड्ढे में कूदकर तीनों को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला. वहीं, इसके बाद ऑटो से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहा डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया. वहीं, नौ साल की मोनिका की हालत गंभीर है. साथ ही आरती की हालात स्थिर बनी हुई है.

मोनिका ओर आरती को जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन ओर रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंचे. वही सूचना पर कोतवाली थाने के हॉस्पिटल चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे ओर जानकारी ली. पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें डूंगरपुर की एक और खबर
खेत में काम करने गए थे परिजन, लौटे तो संदिग्ध परिस्थिति में मिला किशोरी का शव
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना क्षेत्र के वाणियातालाब गांव में घर में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव लटका हुआ मिला. शव लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के समय परिजन खेत पर काम कर रहे थे.


परिजनों ने आत्महत्या का अंदेशा जताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस के अनुसार वाणियातालाब निवासी गणेश ननोमा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहिन सुनीता घर पर अकेली थी. वहीं परिजन खेत पर काम करने गए थे.

ये भी पढ़ें-

Trending news