Dungarpur News: मोटर पार्ट्स की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, कंटेनर चालक अरेस्ट

Dungarpur News: राजस्थान के जिले में एसपी मनीष कुमार की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने राजस्थान- गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक बंद बोडी कंटेनर से 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है. मोटर पार्ट्स की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. 

Dungarpur News: मोटर पार्ट्स की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, कंटेनर चालक अरेस्ट
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: जिले में एसपी मनीष कुमार की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने राजस्थान- गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक बंद बोडी कंटेनर से 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है. मोटर पार्ट्स की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.


एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से शराब तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है. इसी के तहत राजस्थान- गुजरात के रतनपुर बॉर्डर से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर बिछीवाड़ा थाना अधिकारी कैलाश सोनी और रतनपुर चौकी प्रभारी गोविन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर पर नाकाबंदी शुरू की.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान उदयपुर से आने वाले गाड़ियों की तलाशी ली गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बंद बॉडी कंटेनर को रुकवाया और ड्राइवर से पूछताछ की. लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सका. इस पर पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से शराब के कार्टन भरी हुई थी, जिसे लेकर चालक के पास कोई कागजात भी नहीं मिले. पुलिस ने शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर लिया है.

शराब को कंटेनर से उतारकर गिनती की गई तो उसमें 439 पेटी शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने शराब तस्करी करते ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस तस्कर से शराब को कहां से गुजरात में किन ठिकानों पर तस्करी कर ले जा रहे थे, इस बारे में पूछताछ कर रही है. बिछीवाड़ा पुलिस ने एक दिन पहले कल सोमवार को भी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लाख की शराब से भरे ट्रक को जब्त किया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More