Dungarpur News : TSP क्षेत्र में आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग, डीवाईएफआई और एसएफआई का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Dungarpur News : डूंगरपुर में डीवाईएफआई और एसएफआई ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सरकारी भर्तियों में टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग की. 

Dungarpur News : TSP क्षेत्र में आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग, डीवाईएफआई और एसएफआई का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News : डूंगरपुर जिले में डीवाईएफआई और एसएफआई की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर सरकारी भर्तियो में टीएसपी क्षेत्र की जनसंख्या के अनुपात में पदों का वर्गीकरण नहीं किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया. वही जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपकर भर्तियों में आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है.

डीवाईएफआई के जिला सचिव नरसिंह बरंडा ने बताया कि राज्य में जो भी सरकारी भर्तिया निकाली जा रही है. उन भर्तियो में जनसंख्या के अनुसार टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र में पदों का वर्गीकरण सही रूप से नहीं किया जा रहा है. प्रत्येक भर्ती में टीएसपी क्षेत्र के पदों में कटोती करते हुए राज्य सरकार की ओर से टीएसपी क्षेत्र को ठगा जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार की ओर से समय समय पर टीएसपी क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन उसके अनुपात में पदों की संख्या नहीं बढाई जा रही है, जिसके चलते टीएसपी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के साथ छल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरपीएससी की ओर से सेकेण्ड ग्रेड टीचर भर्ती की जारी विज्ञप्ति में कुल 6500 पद है.

जिसमें से 5504 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र और टीएसपी क्षेत्र को महज 696 पद ही दिए गए है. ऐसे में इस भर्ती में जनसंख्या के अनुपात में पदों को सही वर्गीकरण नहीं होने से यहाँ के युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ है.

सेकेण्ड ग्रेड ही नहीं अन्य भर्तियो में भी टीएसपी क्षेत्र को कम पद मिले है. ऐसे में डीवाईएफआई और एसएफआई ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए टीएसपी क्षेत्र में भर्तियो में आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है.

इसके अलावा टीएसपी क्षेत्र में विशेष भर्ती का काडर बैंच पर भर्ती करने व प्रतियोगी परीक्षाओं की पात्रता की बाध्यता हटाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More