सांसद राजकुमार रोत का आरोप, 500 छात्रों के फर्जी बैंक खाते खोलकर हुई 1800 करोड़ की ठगी

Dungarpur News: सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान पुलिस के मुखिया ओर डीजीपी को लेटर लिखा है. इसमें आदिवासी क्षेत्र के 500 से ज्यादा छात्रों ओर उनके परिवार के लोगों के बैंक खाते खोलकर उनसे 1800 करोड़ रुपए की साइबर ठगी ओर फर्जी लेनदेन के आरोप लगाए है. सांसद ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.

सांसद राजकुमार रोत का आरोप, 500 छात्रों के फर्जी बैंक खाते खोलकर हुई 1800 करोड़ की ठगी
Image Credit: MP Rajkumar Roat

Dungarpur News: जिले से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने साइबर ठगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद ने राजस्थान पुलिस के मुखिया ओर डीजीपी को लेटर लिखा है. इसमें आदिवासी क्षेत्र के 500 से ज्यादा छात्रों ओर उनके परिवार के लोगों के बैंक खाते खोलकर उनसे 1800 करोड़ रुपए की साइबर ठगी ओर फर्जी लेनदेन के आरोप लगाए है. सांसद ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.

सांसद राजकुमार रोत ने लेटर में बताया कि डूंगरपुर जिले में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित अन्य बैंकों के कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है. बैंक कर्मियों ने कॉलेजों में जाकर छात्रों और उनके परिवारों को यह कहकर बहलाया कि उनके लिए पैन कार्ड, छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण और सरकारी योजनाओं के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसी बहाने उनके दस्तावेज आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर लेकर फर्जी बैंक खाते खोले गए और फिर इन खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन में किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

जब छात्रों ने अपने खातों के एटीएम कार्ड मांगे तो बैंक कर्मचारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए टालमटोल शुरू कर दिया. इसका पता तब चला जब छात्र ओर उनके परिवार के लोग बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों को हटाने की बात कही. वही उनके खातों से अवैध लेनदेन की बात बताई.


सांसद रोत ने बताया कि ये सभी छात्र गरीब आदिवासी परिवारों से आते हैं और उनके साथ अन्याय हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन असली अपराधियों की गिरफ्तारी के बजाय पीड़ितों को परेशान कर रही है.

सांसद ने यह भी बताया कि यह घोटाला सिर्फ डूंगरपुर तक सीमित नहीं है. बल्कि बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर और दक्षिण राजस्थान के अन्य जिलों में भी इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने ओर गरीब आदिवासी छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की है. साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग रखी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.