&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एजेंसी के जरिए पिछले ढाई साल से काम कर रहे नर्सिंग कर्मियों को उनके काम से हटा दिया है. जबकि उनकी जगह पर यूटीबी के जरिए नई भर्तियां हो रही हैं. इधर काम से हटाने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने आज बुधवार को अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
नर्सिंगकर्मियों ने नई भर्तियां की जगह उन्हें यथावत रखने समेत कई मांगे रखी है. श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ढाई साल पहले एजेंसी के माध्यम से करीब 100 नर्सिंगकर्मियों को लगाया गया था. इसके बाद से ये नर्सिंगकर्मी अस्पताल के कई कार्यों में मरीजों का इलाज कर रहे हैं.
इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब राजमेस के जरिए यूटीबी आधार पर नए नर्सिंगकर्मियों की भर्ती की जा रही है, जिसके चलते एजेंसी से लगे नर्सिंगकर्मियों को हटाया जा रहा है. इसे लेकर एजेंसी के नर्सिंगकर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया है. नर्सिंगकर्मी अस्पताल की नई बिल्डिंग में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया.
नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि वे परमानेंट नर्सिंगकर्मियों की तरह ही अस्पताल में मरीजों को इलाज और सेवाएं दे रहे हैं. कोविड का समय रहा हो या अन्य मौसमी बीमारियां. कम मानदेय के बावजूद हर समय मरीज का बेहतर इलाज करने के लिए काम किया है, लेकिन अब उन्हें बिना नोटिस के हटाए जाने से कई नर्सिंगकर्मी बेरोजगार हो जाएंगे.
जबकि परमानेंट भर्तियां नहीं होने से ओवरएज भी हो जाएंगे. वहीं पूरे 3 साल नहीं होने से उन्हें अनुभव व बोनस अंक भी नहीं मिल पाएंगे. ऐसे में नर्सिंगकर्मियों ने नई भर्तियां की जगह उन्हें यथावत रखने समेत कई मांगे रखी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Akhilesh Sharma