Dungarpur News: प्रदेश के तीन बड़े दिग्गज नेता 4 जुलाई को डूंगरपुर में मौजूद रहेंगे. तीनों नेता शहर की वागड गांधी वाटिका में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 4 जुलाई को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान तीनों नेता शहर की वागड गांधी वाटिका में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इधर कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई.
डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे.
बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि 4 जुलाई को राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली डूंगरपुर आयेंगे जहा वे वागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षों से दौरे को सफल बनाने का आव्हान किया.
इधर बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एक समय था, जब डूंगरपुर जिले में कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी थी लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते कांग्रेस कमजोर हो रही है. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस है तो हम है. ऐसे में उन्होंने कांगेसीयो से आपसी गुटबाजी को खत्म करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आव्हान किया.
इस मौके पर कांगेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बिजली, महंगाई और बेरोजगारी समस्या है. डूंगरपुर जिले में मनरेगा में लोगो को काम ओर मजदूरी नहीं मिल रही है, ऐसे में गरीब लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हो रहे हैं.. कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को फील्ड जाकर भाजपा और बीएपी के खिलाफ खुलकर बोलते हुए कांग्रेस के उनके लिए किये योगदान को बताने का आव्हान किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!