Dungarpur News: डूंगरपुर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया चौक में 2 बाइक आमने सामने टकरा गई. हादसे में दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.
Trending Photos

Dungarpur News: डूंगरपुर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया चौक में 2 बाइक आमने सामने टकरा गई. हादसे में दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों बाइक पर सवार 3 युवक घायल हो गए. तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. वहीं रात को लोगों की भीड़ अस्पताल ने जुट गई.
कोतवाली थाना क्षेत्र में सोनिया चौक में देर रात को एक्सीडेंट हुआ. शहर के फौज का बडला निवासी कुणाल पुत्र विशाल दर्जी और उसका दोस्त पुनीत पुत्र कमलेश पहाड़ दोनों की रामनवमी की शोभायात्रा के बाद बदल महल पर महाप्रसाद में गए थे. सेवा कार्य और प्रसाद लेने के बाद दोनों रात के समय लेकर वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे.
उसी समय सोनिया चौक के पास तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई. कुणाल ओर पुनीत के अलावा बुलेट आर सवार मोहम्मद अनीस पुत्र मोहसिन अहमद निवासी मोहल्ला घाटी घायल हो गए. हादसे के बाद लोग इकट्ठे हो गए.
वहीं तीनों घायल को डूंगरपुर अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में भी दोनों पक्षों के लोगो की भीड़ लग गई. सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई. वहीं एक्सीडेंट की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई. तीनो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनो बाइक को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.