&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद की पीठ सीट और सीमलवाड़ा पंचायत समिति की पीठ सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. बारिश के बीच दोनों सीटों पर 45 बूथों पर मतदान चल रहा है. दोनो सीटो पर 23 हजार 250 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इधर उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. वही बारिश के चलते बूथों पर सन्नाटा सा नजर आ रहा है.
पंचायतीराज उपचुनाव के तहत जिला परिषद के वार्ड पीठ ओर सीमलवाड़ा पंचायत समिति की पीठ सीट पर उपचुनाव आज हो रहे है. दोनों सीटों के 45 बूथों पर आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है. लेकिन क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश ने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आने के लिए रोक सा दिया है. हालांकि सुबह मतदान शुरू होने के बाद कुछ मतदाता जरूर अपने अपने बूथों पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया.
बारिश के चलते फिलहाल मतदान की गति कम दिखाई दे रही है.. इधर निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बीएपी प्रत्याशियों के बीच टक्कर है. इधर शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा, जिसमें जिला परिषद सीट पर 17 हजार 924 और पंचायत समिति सीट पर 5 हजार 326 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!