Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद की कुंआ सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड़ा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. लेकिन थोड़ी देर बाद ही चुनाव को शून्य कर दिया गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur By-Election News: डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद की कुंआ सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड़ा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. वहीं निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी के चलते जिला परिषद की पीठ सीट पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव प्रक्रिया को शून्य घोषित कर दिया है.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने शनिबार देर रात को जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 पीठ के उपचुनाव को शून्य घोषित करने के आदेश जारी किए हैं. कलेक्टर के आदेशों के बाद पीठ जिला परिषद सदस्य को लेकर आज मतदान नहीं होगा. जबकि उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई थी. मतदान को लेकर मतदान दल भी कल शनिवार को अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे.
निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी है कारण
जिला परिषद के पीठ वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की थी. जिसमें पीठ वार्ड में दूसरे जिला परिषद सीट के वार्ड के एक राजस्व गाली नामावली शामिल हो गई थी. जिसके चलते उपचुनाव को स्थगित किया गया.
वार्ड कुंआ ओर आसपुर में गिरे वोट
पंचायतीराज उपचुनाव के तहत जिला परिषद ने वार्ड कुंआ ओर आसपुर पंचायत समिति के बनकोड़ा सीट पर उपचुनाव आज रविवार को हो रहे हैं. दोनों सीटों के 53 बूथों पर आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं. दोपहर में गर्मी बढ़ने के वजह से लोग सुबह के समय हो मतदान के लिए मतदान केंद्रों के लिए निकल रहे हैं. इधर चौरासी विधायक अनिल कटारा ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया. वहीं उपचुनाव में बीएपी की जीत का दावा किया है.
अलवर में भी पंचायत समिति के चुनाव
मालाखेड़ा पंचायत समिति सदस्य के वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव रविवार को हो रहे संपादित. जहां पर मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुए. दोपहर में भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान के बाद भी लोगों में मतदान करने का उत्साह नजर आया. वहीं शारीरिक रूप से दिव्यांग मतदाता को उनके परिजन लेकर पहुंचे. महिलाएं भी मतदान करने में पीछे नहीं रही. आपको बता दें कि मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 में 3400 से अधिक मतदाता हैं. जिनका मतदान मतदान केंद्र ढाकपुरी तथा जमालपुर में पोलिंग बूथ पर हुआ.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!