डूंगरपुर पुलिस का ऑपरेशन साइबर हंट, 11 ठग अरेस्ट, 2 नाबालिग डिटेन

Dungarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जिले के साइबर सेल, दोवड़ा ओर आसपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत छापेमार कार्रवाई करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 2 नाबालिग को डिटेन किया गया है. आरोपियों ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

डूंगरपुर पुलिस का ऑपरेशन साइबर हंट, 11 ठग अरेस्ट, 2 नाबालिग डिटेन
Image Credit: dungarpur news

Dungarpur News: जिले में साइबर सेल, दोवड़ा ओर आसपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत छापेमार कार्रवाई करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 2 नाबालिग को डिटेन किया गया है. आरोपियों ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 मोबाइल और 49 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन साइबर हंट के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत साइबर सेल के कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह को सूचना मिली कि दोवड़ा थाना क्षेत्र में बोकडसेल बस स्टैंड के पीछे पहाड़ियों पर झाड़ियों की आड में 10 से 12 युवक मोबाइल फोन से ठगी कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

30 मोबाइल और 49 फर्जी सिम कार्ड मिले
इस पर साइबर थाना डूंगरपुर, साइबर सेल, दोवड़ा थाना और आसपुर थाना पुलिस की जॉइंट टीम बनाकर बोकडसेल की पहाड़ियों पर पहुंची. झाड़ियों के बीच छुपकर बैठे युवा मोबाइल से काम कर रहे थे. घेरा डालकर उन युवकों को पकड़ा. युवकों से पूछताछ करने पर घबरा गए. युवकों के पास कई मोबाइल मिले. जिन्हें चेक करने पर उनमें लोकेंटो ओर दूसरे ऐप के जरिए देशभर में लोगों से ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ. युवक लोगो को सोशल मीडिया के जरिए अश्लील फोटो और लड़कियां उपलब्ध करवाने के नाम पर झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे. पुलिस ने आरोपियों की तलाशी में 30 मोबाइल और 49 फर्जी सिम कार्ड मिले.

ये लोग अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी विनोद पुत्र वालेग पाटीदार निवासी खलील, भावेश पुत्र कमलजी पाटीदार निवासी खेड़ा सामोर, निलेश पुत्र लाऊजी पाटीदार,कैलाश पुत्र वालेंग पाटीदार, राहुल पुत्र देवेंग पाटीदार, प्रकाश पुत्र गौतम पाटीदार निवासी बड़ौदा, गजेंद्र पुत्र गौतम पाटीदार निवासी सकानी, भावेश पुत्र केवजी पाटीदार निवासी मसाना, प्रवीण पुत्र लालजी पाटीदार निवासी बोकड सेल, नरेश पुत्र भूरालाल पाटीदार निवासी काठड़ी, प्रकाश पुत्र भोगजी पाटीदार निवासी सकानी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि 2 नाबालिग को डिटेन किया है.

24 आरोपियों को गिरफ्तार किया
आरोपियों ने देशभर के कई राज्यों में लोगों को झांसा देकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी की है. वही पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत एक महीने में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 8 नाबालिग को भी डिटेन किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More