Dungarpur: डूंगरपुर जिले में पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही विरोध के स्वर तेज होने लगे है. इसी के तहत डूंगरपुर जिले की चिखली पंचायत समिति के राजस्व गाँव गलालपुरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.
Trending Photos

Dungarpur: डूंगरपुर जिले में पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही विरोध के स्वर तेज होने लगे है. इसी के तहत डूंगरपुर जिले की चिखली पंचायत समिति के राजस्व गाँव गलालपुरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने गलालपुरा राजस्व गाँव को भचडिया ख़ास पंचायत से निकालकर नवसृजित पलसाउ में शामिल करने का विरोध जताया
वहीं कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर गलालपुरा को भचडिया ख़ास पंचायत में ही शामिल रखने की मांग की है. डूंगरपुर जिले की चिखली पंचायत समिति के राजस्व गाँव गलालपुरा के लोग भचडिया ख़ास सरपंच देवेन्द्र डामोर के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत पुनर्गठन के तहत गलालपुरा राजस्व गाँव को भचडिया ख़ास पंचायत से निकालकर नवसृजित पलसाउ में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन किया.
इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत पुनर्गठन के तहत जारी अधिसूचना में उनके राजस्व गाँव गलालपुरा को भचडिया ख़ास पंचायत से निकालकर नवसृजित पलसाउ में शामिल किया गया है, जिसका ग्रामीण विरोध करते है. उन्होंने बताया कि 5 साल पहले ही जारी हुई अधिसूचना में उनके गाँव को भचडिया ख़ास में शामिल किया गया था.
वहीं अब एक बार फिर से उनके गाँव को भचडिया ख़ास पंचायत से निकालकर नवसृजित पलसाउ में शामिल किया गया है. गलालपुरा गाँव के ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. वर्तमान में उनके गाँव की दूरी पंचायत से कम पड़ती है लेकिन नवसृजित पलसाउ की दूरी करीब 5 किमी पड़ती है.
लोगों को अपने काम के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी. वहीं कागजातों में भी परिवर्तन करने पड़ेंगे. ऐसे में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए गलालपुरा को भचडिया ख़ास पंचायत में ही शामिल रखने की मांग की है.