Dungarpur: मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़छाड़, छात्र संगठन SFI ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के छात्र संगठन एसएफआई ने मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़ छाड़ के विरोध में रैली निकाली और प्रदर्शन किया. साथ ही सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. 

Dungarpur: मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़छाड़, छात्र संगठन SFI ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के छात्र संगठन एसएफआई की ओर से राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसन्धान व प्रशिक्षण परिषद द्वारा मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़ छाड़ के विरोध में शहर में रैली निकाली गई. वहीं, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया.

इस मौके पर एसएफआई ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमे मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़छाड़ नहीं किये जाने की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

छात्र संगठन एसएफआई के विद्यार्थी डूंगरपुर शहर के एसबीपी कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए. इसके बाद एसएफआई ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसन्धान व प्रशिक्षण परिषद द्वारा मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम से छेड़ छाड़ के विरोध में रैली निकाली. रैली एसबीपी कॉलेज से शुरू होकर शास्त्री मार्ग, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर एसएफआई ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया.

इस मौके पर एसएफआई ने नेताओं ने बताया कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसन्धान व प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 4 की पुस्तक में शामिल मानगढ़ धाम के पाठ को कक्षा 5 में हमारा परिवेश में हमारे प्रेरक शीर्षक के रूप शिफ्ट किया है लेकिन शिफ्ट किए गए पाठ्यक्रम में आदिवासियों के शहादत का जिक्र है, ना ही भील शब्द का जिक्र है और न ही तस्वीरें शामिल की गई हैं. नए पाठ में जन समूह नर-नारी जैसे शब्दों का जिक्र किया गया है.

इसके साथ ही शहीद वीरबाला कालीबाई के पाठ को भी कक्षा 5 से हटाकर कक्षा 6 में नए शीर्षक के साथ शिफ्ट किया गया है और उस पाठ में भी फेरबदल किया गया है, जिसका एसएफआई विरोध करता है. एसएफआई ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपते हुए दोनों पाठों को सही रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More