डूंगरपुर चोरी केस में आरोपी की हालत गंभीर, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप

Dungarpur Tensions News: डूंगरपुर के दोवड़ा थाने में चोरी के आरोप में पकड़े गए दिलीप अहारी की तबीयत बिगड़ने का मामला तूल पकड़ रहा है. शुक्रवार को पुलिस ने दिलीप को डूंगरपुर शहर से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. थाने में पूछताछ के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डूंगरपुर चोरी केस में आरोपी की हालत गंभीर, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप
Image Credit: Dungarpur Tensions News

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने में चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी की तबियत खराब होने का मामला गर्माता जा रहा है. आसपुर से बीएपी विधायक उमेश डामोर व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ परिजन पुलिस पर युवक के साथ मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना दे रहे है. वही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े है.

मामले के अनुसार दोवड़ा थाना पुलिस ने देवसोमनाथ कलारिया निवासी दिलीप अहारी को शुक्रवार को अलसुबह डूंगरपुर शहर में उसकी बुआ के घर से चोरी के एक प्रकरण में पकड़ा था. उसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने आई. जहां पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. इस दौरान दिलीप की तबीयत बिगड़ गई. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया. इधर परिजनों को पता चलने पर परिजन व गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया. वही दोवड़ा थाना पुलिस पर दिलीप के साथ बेहरमी से मारपीट के आरोप लगाए और मारपीट से युवक की तबीयत बिगड़ने के आरोप लगाए. वही युवक की हालात गंभीर होने से उसे डूंगरपुर से उदयपुर के लिए रेफर किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इधर शाम को बीएपी से आसपुर विधायक उमेश डामोर ओर उनके समर्थक ओर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ से उर्मिला अहारी समेत कई जनप्रतिनिधि युवक के परिजनों के साथ थाने पहुंच गए. परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की मारपीट से युवक की तबीयत बिगड़ने के आरोप लगाने के साथ पुलिस पर गुंडागर्दी करने के भी आरोप लगाए है. विधायक उमेश डामोर ने मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वही पुलिस ने कहा कि युवक की तबियत ठीक है. उससे चोरी के मामले में थाने पर लाए थे. वही लोगो की भीड़ को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More