Dungarpur Weather Update: डूंगरपुर में 21 में से 19 बांध ओवरफ्लो, पेयजल और सिंचाई के पानी की नहीं रहेगी किल्लत

Dungarpur Weather Update: डूंगरपुर जिले में औसत बारिश 750 एमएम है. वहीं, इसके मुकाबले जिले में अब तक 722 एमएम बरसात हो चुकी है. औसत बरसात के करीब बारिश होने के बाद जिले के बांध - तालाबों में पानी की अच्छी आवक हुई. इससे जिले का सबसे बड़ा सोम कमला आंबा बांध फूल हो गया. बांध के 13 में से 9 गेट पिछले दिनों खोलने पड़े. जबकि 2 गेट 7 दिनों से ज्यादा समय से खुले है. जिनसे पानी निकासी हो रही है. 
 

Dungarpur Weather Update: डूंगरपुर में 21 में से 19 बांध ओवरफ्लो, पेयजल और सिंचाई के पानी की नहीं रहेगी किल्लत
Image Credit: Dungarpur Weather Update

Dungarpur Weather Update: जिले में इस बार बारिश ने किसानों और आमजन को बड़ी राहत और खुशियां दी हैं. जिले के छोटे- बड़े बांध और तालाब लबालब हो गए हैं. शहर से लेकर 150 से ज्यादा गांवों को पीने का पानी देने वाला सोम कमला आंबा बांध समेत पेयजल आपूर्ति के 4 बांध ओवर फ्लो हो गए है. इसके साथ ही 15 अन्य बांध और तालाब भी लबालब भर चुके हैं. ऐसे में अगले साल जहां शहरों से लेकर गांवों तक पीने के पानी का संकट नहीं रहेगा. वही इन बांध व तालाबों के पानी से किसानों की 38 हजार 900 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित हो सकेगी.


सोम कमला आंबा बांध डूंगरपुर शहर से लेकर 150 से अधिक गांवों तक पानी की सप्लाई करता है. इसके अलावा डूंगरपुर शहर में जलापूर्ति के सबसे बड़े डिमिया ओर एडवर्ड समन्द बांध भी फूल हो गए है. दोनों ही डेम में 23 फीट तक जल भराव की क्षमता है. वही सागवाड़ा में लोडेश्वर डैम से पानी की सप्लाई होती है. लोडेश्वर भी ओवरफ्लो चल रहा है. पेयजल सप्लाई के प्रमुख बांध ओर तालाब के ओवरफ्लो होने से अब पीने के पानी का संकट दूर हो जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल सप्लाई के प्रमुख डेम के फूल भर जाने से अगले साल बारिश तक पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आएगी. बांध ओर तालाबों में भरपूर पानी है. जिससे अगले साल तक पानी सप्लाई हो सकेगा.

दूसरे बांध भी ओवर फ्लो, किसानों की सिंचाई के पानी की समस्या भी दूर
डूंगरपुर जिले में अच्छी बरसात के बाद कई बांध ओर तालाब ओवर फ्लो हो गए है. जिससे आगामी समय में जहां आमजन के लिए पेयजल की समस्या नहीं रहेगी वहीं दूसरी और इसके साथ सिंचाई के पानी की भी दिक्कत नहीं आएगी. सिंचाई विभाग की एक्सईएन अश्विनी ने बताया कि विभाग के 20 बांध ओवर फ्लो हो गए है. दो बांधो में 75 फीसदी से ज्यादा पानी आया उनके भी जल्द भरने की संभावना है. विभाग के सभी बांधो व तालाब के भरने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा. उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के बांधो व तालाबों से डूंगरपुर के किसानों की 38 हजार 900 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है. ऐसे में सिंचाई के लिए भी किसानों पर्याप्त पानी मिल सकेगा. वही किसान अच्छी उपज ले सकेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ये बांध और तालाब ओवर फ्लो
सोम कमला आंबा बांध, लोडेश्वर, वात्रक, बाबा की बार, मारगिया, अमरपुरा, मेवाड़ा, आकरसोल का नाका, घोड़ियों का नाका, पूंजपुर, घोड़ी, सूरी, बोड़ीगामा, गलियाना, वरदोल का नाका, करावाड़ा तालाब, भादर, गड़ा झूमजी, गजपुर, काठंडी, भैं का नाका बांध ओर तालाब छलक गए हैं.

बहरहाल डूंगरपुर जिले में इस बार बारिश औसत के करीब पहुंच चुकी है. वहीं, बारिश के चलते जिले के करीब सभी बांध व तालाब लबालब हो चुके हैं. जिससे किसानों और आमजन में खुशी है. वही इसके साथ ही शहर की हृदयस्थली और शहर के सौंदर्य को चार चांद लगाने वाली गैप सागर झील को भरने के लिए प्रशासन ने बीड़ा उठाया है. जलदाय विभाग के डिमिया बांध और सिंचाई विभाग के खुमानसागर तालाब के ओवरफ्लो पानी को गैप सागर झील तक लाने का काम शुरू किया है. पानी के गैपसागर में आते ही अब झील भरने लगी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More