&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur Weather: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पिछले 36 घंटों से ज्यादा समय से रुक-रुककर बरसात का दौर चल रहा है. पुराने शहर में सड़कें दरिया बन गई हैं. सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी लग गया. डूंगरपुर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज स्कूल, मां बाड़ी केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियां कर दी गई हैं.
इसी बीच शहर के पुराना विजय स्कूल के परकोटे का कुछ हिस्सा ढह गया है. हालांकि स्कूल में छुट्टी की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. बीते 24 घंटों में जिले के कनबा में सबसे ज्यादा साढ़े 3 इंच बरसात हुई है, जबकि डूंगरपुर और देवल में ढाई इंच बरसात हुई है. अमरपुरा समेत 7 छोटे बड़े बांध तालाब ओवर फ्लो हो गए हैं.
सोम कमला आंबा बांध करीब पौने 2 मीटर खाली है. वहीं जिले का प्रमुख आस्था का केंद्र बेणेश्वर धाम 3 दिनों से टापू बना हुआ है. मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर जल भराव हो रहा है. वहीं भीतरी शहर में सड़कों पर दरिया की तरह पानी बहने लगा.
महारावल स्कूल गेट के सामने ही पानी भर गया. आज सुबह के समय भी आसमान में घनघोर काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बरसात हो रही है. लगातार बारिश की वजह से पुराने विजय स्कूल के चार दिवारी का एक हिस्सा भर भराकर ढह गया. चार दिवारी का मलबा सड़क की तरफ गिरा है. हालांकि ये स्कूल की दीवार रात के समय गिरी है.
वहीं स्कूलो में बारिश के अलर्ट के चलते आज सोमवार को भी छुट्टियां हैं. ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं जिले के प्रमुख आस्था केंद्र बेणेश्वर धाम 3 दिनों से टापू बना हुआ है. बांसवाड़ा के माही डेम के गेट खोलने के बाद से ही बेणेश्वर धाम पहुंच के बांसवाड़ा, वालाई और साबला पुल पर पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही रुकी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!