&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur Weather Update: जिले में रुक रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे कई दिनों से चल रही उमस मामूली राहत मिली है पर दूसरी ओर जिले के साबला कस्बे में बीती शाम करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जल निकासी की पोल खोल कर रख दी. सड़क पर जल भराव होने से वाहनों के टायर पानी में डूब गए, जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा.
डूंगरपुर जिले के साबला में बीती देर शाम जमकर बारिश हुई. करीब आधा घंटा हुई मूसलाधार बारिश के चलते साबला में उदयपुर- बांसवाड़ा स्टेट हाइवे को तरणताल बना दिया. साबला कस्बे के बांसवाड़ा मार्ग पर नहरों में पानी की उचित निकासी नहीं होने अवैध अतिक्रमण के चलते सड़क पर पानी भर गया. पानी भर जाने से वाहन पानी मे फंस गए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर पानी उतरने के बाद आवागमन शुरू हो सका.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बारिश से किसानों को भी राहत मिलेगी. धान और मक्का की फसल के लिए यह नमी फायदेमंद साबित होगी. स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बीच-बीच में बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों को सीधा लाभ मिलेगा.
पूरे प्रदेश में मौसम का हाल
राजस्थान में अगस्त के महीने में मानसून की कम मेहरबानी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से लोगों को अच्छी खासी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कुछ हिस्सों में मानसून बरस रहा है, जिसकी वजह से वहां जलभराव की स्थितियां लोगों को परेशान कर रही हैं.
बीते सोमवार को कोटा समेत आसपास के हिस्सों में बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया. इससे लोगों को काफी राहत मिली. पिंक सिटी में भी अच्छी खासी बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से लोगों ने चैन की सांस ली.
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज 19 अगस्त मंगलवार को प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा. इसकी वजह से कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इसके बावजूद उमस और गर्मी का असर भी कुछ क्षेत्रों में रहेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!