Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ ने वनकर्मियों की पिछले 3 साल से अटकी पदोन्नति की मांग को लेकर आज उपवन संरक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ ने वनकर्मियों की पिछले 3 साल से अटकी पदोन्नति की मांग को लेकर आज उपवन संरक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया. वहीं उपवन संरक्षक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संघ ने 30 जून से पहले पदोन्नति नहीं करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है.
राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष योगेश पुरोहित के नेतृत्व में वन कर्मचारी आज उपवन संरक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए. इस दौरान वन कार्मिकों ने पिछले 3 साल से अटकी पड़ी पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने बताया कि वन विभाग के वन रक्षक, सहायक वनपालो की पिछले 3 साल से पदोन्नति अटकी हुई है. इस संबंध में जयपुर अरण्य भवन में संघ की अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी. जिसमें भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला था.
पदोन्नति नहीं होने पर हो रहा नुकसान
उन्होंने बताया कि पदोन्नति नहीं होने से प्रत्येक कार्मिक का हर महीने का 5 से 7 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है. इस मौके पर संघ ने उपवन संरक्षक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संघ ने 30 जून से पहले पदोन्नति करने की मांग की है. वहीं 30 जून से पहले मांग पूरी नहीं करने पर हरियालों राजस्थान अभियान, पौधरोपण, पौध वितरण और जल संरक्षण के कार्य सहित अन्य कार्य की बहिष्कार की चेतावनी दी है.
आंदोलन करने की भी दी चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के साथ ही सभी वनकर्मियों ने तय समय तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है. आपको बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 9 जून को जयपुर के अरण्य भवन में हुई थी, जिसमें सभी जिलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. इसी बैठक के अंदर संघ ने यह फैसला किया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!