Dungarpur में प्राइवेट स्कूल पर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग टीम ने मारा छापा, मिली बड़ी कमियां

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में हिन्दू संगठनों की मिली शिकायत पर डूंगरपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य ओर शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पातेला में सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में छापा मारा. निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में कई कमियां पाई गईं.

Dungarpur में प्राइवेट स्कूल पर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग टीम ने मारा छापा, मिली बड़ी कमियां
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: जिले में हिन्दू संगठनों की मिली शिकायत पर डूंगरपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य ओर शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पातेला में सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में छापा मारा. निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में कई कमियां पाई गईं. वहीं, जांच में हॉस्टल में 2 छात्राएं समेत 6 बच्चे गंभीर बीमार मिले. बीमार बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप लगाया है.

शहर के पातेला बस्ती में स्थित सेंट पोल स्कूल के हॉस्टल में बच्चों से मारपीट और बच्चों के बीमार होने की शिकायत पर प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़लाल डामोर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमृतलाल यादव, स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राहुल जैन, डीपीएम डॉ मनीष शर्मा की टीम ने हॉस्टल की जांच की. हॉस्टल में कई जगह गंदगी के ढेर मिले. हॉस्टल के बिस्तर से लेकर कमरों में फंगस मिला. जिससे बच्चे बीमार हो रहे थे. हॉस्टल में लाइट की सुविधा भी नहीं थी और नहीं पंखे लगे हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

भोजन सामग्री में मरा हुआ चूहा पाया गया

हॉस्टल के अंदर एक कमरे में कई बच्चों को डबल डेकर बेड पर रहने का इंतजाम था. 30-30 बच्चों को जालों से अटे हुए छोटे छोटे कमरे में रखा जा रहा था. जांच के दौरान 2 छात्राएं ओर 6 छात्र गंभीर हालत में बीमार मिले. बच्चे बिस्तर में रजाई ओढ़कर सोए हुए थे और बुखार से तप रहे थे. जिस पर ब्लॉक सीएमएचओ ने उनकी जांच कर तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाया. इस दौरान सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां भी दी गई. टीम ने हॉस्टल के किचन का निरीक्षण किया. किचन में भी गंदगी के हाल मिले. भोजन सामग्री में मरा हुआ चूहा पाया गया. वही बच्चों ने कीड़े वाला खाना देने की शिकायत की. वहीं, प्लेटें ओर अन्य बर्तन गंदे थे. प्लेटो में फंगस लगा मिला. जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाने की सैंपलिंग करवाई जा रही है.

काई की वजह से पूरा पानी हरा हो गया था

टंकी में पानी गंदा और सड़ा गला होने से बदबू मार रहा था. काई की वजह से पूरा पानी हरा हो गया था. हॉस्टल परिसर में कूड़ा करकट बना हुआ था. किसी भी जगह सफाई के कोई इंतजाम नहीं मिले. जिस पर टीम ने स्कूल प्रिंसिपल ओर हॉस्टल वार्डन को बुलाकर सभी व्यस्थाएं सही करने के लिए पाबंद किया.

बच्चो से मारपीट की शिकायत
हॉस्टल के छात्रों ने उसके साथ मारपीट की भी शिकायत की. छात्रों ने अपने पैर और हाथों पर घांव बताते हुए कहा कि उन्हें डंडों से मारा जाता है. जिस पर कोतवाली सीआई शैलेंद्र सिंह ओर सीडब्लूसी की टीम को भी बुलाया गया. वही जानकारी पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर अवस्थाओं पर नाराजगी जताई. फिलहाल टीम की ओर से जांच की जा रही है जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौपी जायेगी .

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.