मानगढ़ और काली बाई का पाठ हटाने की बातें सिर्फ गुमराह करने वाली - मदन राठौड़

Rajasthan Politics : डूंगरपुर में मदन राठौड़ ने कहा की सिलेबस से मानगढ़ और काली बाई का पाठ हटाने की बातें सिर्फ गुमराह करने वाली हैं और बांसवाड़ा में परमाणु बिजलीघर से इलाके का विकास होगा.

मानगढ़ और काली बाई का पाठ हटाने की बातें सिर्फ गुमराह करने वाली - मदन राठौड़
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News : बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे. सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की. वही मीडिया से भी रूबरू हुए.

मानगढ़ और काली बाई का पाठ हटाने की बातें सिर्फ गुमराह करने वाली, 5वीं ओर 7वीं कक्षा में जोड़ा है
राजस्थान पाठ्य पुस्तकों से मानगढ़ धाम का पाठ हटाने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाली बात है. मानगढ़ धाम का पाठ चौथी कक्षा की किताब में था. लेकिन अब इसमें बदलाव कर 5वीं कक्षा की किताब में लिया गया है. उन्होंने अपने मोबाइल पाठ से जुड़े हुए तथ्य रखे. उन्होंने ये भी कहा कि काली बाई के इतिहास की हटाने की भी झूठी अफवाहें उड़ाई जा रही है. जबकि काली बाई के इतिहास ओर पाठ को अब 7वीं कक्षा में जोड़ा गया है. ताकि बच्चा उसे अच्छी तरह से समझ सके. वही राठौड़ से प्रदेश संगठन के विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो राठौड़ सवाल को हंसते हुए टाल गए.

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बांसवाड़ा में परमाणु बिजलीघर का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसके कई फायदे है. सबसे बड़ा फायदा पूरे क्षेत्र में बिजली की समस्याएं खत्म हो जाएगी. उद्योग, किसान, व्यापार सभी के लिए बिजली मिलेगी. इससे कई लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और सबसे बड़ी बात जमीन की कीमत से 4 गुना ज्यादा पैसा मिल रहा है.

विरोध करने वाले सिर्फ भोले भाले लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति कर रहे है. उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर कहा कि पहले लोग कई तरह के टैक्स देकर परेशान हो जाता था. लेकिन सरकार ने उसमें बदलाव किया और एक जीएसटी पर लेकर आए. अब उसमें की रोजाना ओर खाने पीने की चीजों पर टैक्स फ्री या कम कर दिया. इससे खाने पीने की चीजें सस्ती हो जाएगी. वही विलासिता की चीजें महंगी होगी तो तो इसमें फायदा लोगों का है. वही जीएसटी के रिफार्म होने से आने वाले समय में देश में महंगाई की दर घटकर 1 फीसदी ही रह जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More