Dungurpur News: तेज रफ्तार क्रूज़र जीप का निकला टायर, जान बचाने के लिए चलती जीप से कूद गए 3 सवार, गंभीर घायल

Rajasthan Road Accident: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा! चलती क्रूजर जीप का टायर अचानक निकलने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया है।

Dungurpur News: तेज रफ्तार क्रूज़र जीप का निकला टायर, जान बचाने के लिए चलती जीप से कूद गए 3 सवार, गंभीर घायल

Dungurpur News: डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के शंकर घाटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक चलती क्रूजर जीप का अचानक टायर निकल गया, जिससे जीप अनियंत्रित हो गई. इस दौरान जीप में सवार 3 लोग डर के मारे चलती जीप से कूद गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 घायलों का इलाज चल रहा है और एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अहमदाबाद से सागवाड़ा जा रही एक क्रूजर जीप का टायर अचानक निकल गया. इस घटना में जीप में सवार रवि रोत, प्रवीण रोत और हकरा डर के मारे चलती जीप से कूद गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रवि को रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Trending news