लावारिस मिले नवजात की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत डूंगरपुर जिला अस्पताल के गेट पर लावारिस मिले नवजात की ईलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव राजकीय शिशु गृह को सौंप दिया है.

लावारिस मिले नवजात की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत डूंगरपुर जिला अस्पताल के गेट पर लावारिस मिले नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई. चार दिन पहले नवजात जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर मिला था, जिसका जिला शिशु अस्पताल में ईलाज चल रहा था.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव राजकीय शिशु गृह को सौंप दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डूंगरपुर जिले के राजकीय शिशु गृह के मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर की रात को 3 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति डूंगरपुर जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक नवजात को छोड़कर चला गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना पर पुलिस व शिशु गृह के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और नवजात को जिला शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया था. नवजात की हालत नाजुक थी जिसे भर्ती करते हुए इलाज शुरू किया गया. इधर बीती रात ईलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई. जिस पर उसके शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया.

वहीं सुबह पुलिस मोर्चरी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव राजकीय शिशु गृह को सुपुर्द किया. वहीं मैनेजर शर्मा ने बताया कि नगरपरिषद की मदद से नवजात का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

डूंगरपुर जिले में श्रीमाली ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह लक्ष्मीनगर स्थित समाज के नाेहरे में आयोजित हुआ. समारोह में अतिथियों ने समाज के 40 बालक बालिकाओं को प्रतिक चिंह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सकाराम ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. गाेवन यादव ने बालकाें के लिए प्रेरणा कहानी प्रस्तुत की गई और जीवन में सफलता के प्रयासाें के बारे में बताया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More