Dungarpur News: पंचायत उपचुनाव, जिला परिषद की पीठ व कुआ और बनकोड सीट पर कल मतदान

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत कल जिला परिषद की पीठ व कुआ सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड सीट पर कल मतदान होगा . इधर मतदान से पहले आज एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 98 पोलिंग पार्टिया मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई . 

Dungarpur News: पंचायत उपचुनाव, जिला परिषद की पीठ व कुआ और बनकोड सीट पर कल मतदान

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत कल जिला परिषद की पीठ व कुआ सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड सीट पर कल मतदान होगा . इधर मतदान से पहले आज एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 98 पोलिंग पार्टिया मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई . तीनो सीटो पर कांग्रेस, भाजपा और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत कल जिला परिषद की पीठ व कुआ सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोडा सीट पर कल ईवीएम में उम्मीदवारों का भाग्य कैद होगा . इधर मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली है . जिसके तहत आज शहर के एसबीपी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया.

अंतिम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने मतदान दल के कार्मिको को चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए .

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इधर अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टिया ईवीएम व वीवीपेट सहित अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई . डूंगरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि तीनो सीटो पर 98 पोलिंग बूथ बनाये गए है, जिसके लिए 98 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है . वही 30 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है. इसके साथ ही चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए है . जिसमे 12 सेक्टर ऑफिसर की तैनाती के साथ 150 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news