डूंगरपुर रोजगार उत्सव के दौरान 478 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे

Dungarpur News:  राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न विभागों में 478 युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया.  

डूंगरपुर रोजगार उत्सव के दौरान 478 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से आज शहर के विजयाराजे सिन्ध्या ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया. वहीं, जिला स्तरीय कार्यक्रम औप राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्च्युली जुड़ा.

वर्च्युली कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. जिला स्तरीय कार्यक्रम में डूंगरपुर जिले में विभिन्न विभागों में 478 युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया. इधर नियुक्ति पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार का आभार जताया.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के राज माता विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में हुआ जो की वर्च्युली राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा. वर्च्युली कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया.

वहीं, डूंगरपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए. जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में डूंगरपुर जिले में 478 युवाओं को विभिन्न विभागों के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया.

जिसमे चिकित्सा विभाग में 12, शिक्षा विभाग में 36, पशुपालन विभाग में 168, एलडीसी 185, पुलिस में 1, आयुर्वेद विभाग में 1, सांख्यिकी विभाग में 3, अनुदेशक 1, जिला परिषद में 45, आईसीडीएस में 4 और सुचना सहायक में 4 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए.

इधर नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया. इस मौके पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्मिको से अपने काम व कृत्वयों को समझते हुए उनका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का आव्हान किया.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ब्यावर के सुभाष उद्यान के राठी पवेलियन में सीधा प्रसारण किया गया. जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, निर्वतमान सभापति नरेश कनौजिया, पूर्व सभापति शशि बाला सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि ब्यावर जिले के कुल 77 अभ्यर्थियो को राज्य सरकार की विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयन किया गया है.

राठी पवेलियन में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में विधायक शंकर सिंह रावत व कलेक्टर कमल राम मीना ने पीएचडी, एग्रीकल्चर, स्कील डवलपमेंट, पशु परिचर, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में चयनित 77 अभ्यर्थियों को वेलकम किट सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. नियुक्ति पत्र पाकर सभी कार्मिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More