गिरदावरी के दौरान पटवारी और सरपंच पति पर हमला, धारदार हथियारों से की गई मारपीट

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के छैला खेरवाड़ा गांव में गिरदावरी के लिए गए पटवारी व सरपंच पति से खातेदार व उसके साथियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है.

गिरदावरी के दौरान पटवारी और सरपंच पति पर हमला, धारदार हथियारों से की गई मारपीट
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के छैला खेरवाड़ा गांव में गिरदावरी के लिए गए पटवारी व सरपंच पति से खातेदार व उसके साथियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. हमले में सरपंच पति घायल हुआ है, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डूंगरपुर जिले के मालपुर पटवारी नितिन पारगी ने बताया कि वह सर्वेयर को लेकर गिरदावरी के लिए छैला खेरवाड़ा गांव गया था. इस दौरान एक महिला और उसका पति आया और टीम को धमकाया और पटवारी की गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकी दी.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद पटवारी पंचायत पहुंचा और मामले की जानकारी सरपंच को दी. जिस पर सरपंच पति गणेशलाल, पटवारी की टीम के साथ मौके पर पहुंचा. जहां पर खातेदार व उसके साथियों ने पटवारी व सरपंच पति पर धारिया लट्ठ और पत्थरों से हमला कर दिया.

इस दौरान पटवारी ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन सरपंच पति को गंभीर चोट आई. जिस पर घायल सरपंच पति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई. स्टेट हाईवे 37 पर टीटनवाड़ के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. गनीमत रही की चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली.

आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है. सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More