Madhuri Dixit in Dungarpur: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शनिवार को 6 करोड़ की फिरोजी कार में डूंगरपुर पहुंची. माधुरी दीक्षित को देखकर उनके फैंस भी रोमांचित हो उठे. कारों का काफिला शहर में घूमते हुए सीधे पैलेस पहुंचा, जहा उन्होंने पैलेस का भ्रमण किया.
1/4वहीं, माधुरी दीक्षित की देखकर उनके फैंस खुश हो उठे. इसके बाद कारों का ये काफिला शहर के उदय विकास पैलेस पहुंचा. यहां माधुरी दीक्षित ने डूंगरपुर महारावल व पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की.
2/4फिरोजी कलर की सुपर मैक्लारेन में आगे की सीट पर माधुरी दीक्षित बैठी हुई थी. शहर में सड़क के दोनों तरफ खड़े फैंस को देखकर माधुरी दीक्षित ने हाथ भी हिलाया.