&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के के डूंगरपुर जिले में धंबोला थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में जिला मुख्यालय डूंगरपुर कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई हरिशंकर सरपोटा की पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस के अनुसार, वाणिया तालाब निवासी बजरंग पुत्र हरिशंकर सरपोटा अपनी मां रमिला देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सीमलवाड़ा बाजार सामान लेने जा रहे थे. किशनपुरा गांव से निकलते समय उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई.
हादसा इतना भीषण था कि रमिला देवी ट्रॉली के पिछले टायर के नीचे आ गईं और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से मां-बेटे दोनों को सीमलवाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमिला देवी को मृत घोषित कर दिया.
वहीं घायल बजरंग का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतका रमिला देवी के पति एएसआई हरिशंकर सरपोटा वर्तमान में डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में पदस्थापित हैं, उनके परिवार में तीन संतानें हैं. दो बेटे और एक बेटी हैं. अचानक हुए इस हादसे से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!