&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र में सागवाड़ा रोड पर तीजवड़ के पास 2 बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. राखी के दिन युवक की दोनों बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार करती रह गई.
भाई की मौत पर परिवार में मातम का माहौल है. सदर थाना हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि राहुल रोत निवासी कहारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि उसके पिता की 5 साल पहले ही मौत हो गई है.
वे 2 भाई और 2 बहनें हैं. बड़ी बहन की शादी हो गई है, जबकि बड़ा भाई सुनील रोत कल शुक्रवार रात के समय अपने गांव कहारी से डूंगरपुर की तरफ काम से जा रहा था. तीजवड़ के पास जाते ही एक दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई.
हादसे में दोनों बाइक पर सवार 4 लोगों को चोटें आई. नीरज के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट पर डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. नीरज की मौत की खबर जैसे ही घर पर पहुंची, तो परिवार के लोग फूट फूटकर रोने लगी.
बड़ी बहन सोमी आज अपने ससुराल से भाई के कलाई पर राखी बांधने के लिए आने वाली थी, जबकि छोटी बहन अर्चिता घर पर ही राखी की तैयारी कर रही थी. इसके बाद दोनों बहने फूट फुटकर रोने लगी. वहीं पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!