&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में निठाउवा थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. बच्ची का शव जंगल में एक एनीकेट के पास में मिला है. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मामले के अनुसार निठाउवा थाना क्षेत्र निवासी 5 वर्षीय बालिका रोज की तरह मां बादी के केंद्र गई थी. दोपहर बाद भी वह घर नही गई तो परिजनों ने उसकी तलाश की. काफी तलाश के बाद शाम को उसका शव दूरी पर जंगल में एनीकट के समीप नाले में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में अलर्ट जारी
शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान निठाउवा थानाधिकारी भरत पटेल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे. बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था. ऐसे में प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.
इधर घटना की सूचना पर एसपी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं सूचना पर बांसवाड़ा से एफएसएल की टीम पर मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कुछ संदिग्धों को डिटेन किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!