&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के फूटी तलाई फलोज में एक युवक ने पत्नी से झगडे़ के बाद कुएं में छलांग लगा दी. हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह ने बताया कि देवल गांव निवासी धुला मनात ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा हाजाराम मनात पिछले 10 साल से अपने ससुराल फूटी तलाई फलोज में अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था.
यह भी पढ़ें- मेहरानगढ़ किले पर "ऑपरेशन सिंदूर" ड्रोन शो, सेना के अदम्य साहस की दिखी झलक, देखें फोटोज
हाजाराम व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके चलते हाजाराम ने गुस्से में आकर ससुराल के पास स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी. जिसकी डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- पत्नी के चरित्र पर पति को हुआ शक, तो कर डाला कांड
पढ़ें एक और बड़ी खबर
डूंगरपुर जिले के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक नरेश कुमार ने अंग्रेजी भाषा कौशल में निखार लाने के लिए खड़गदा गांव में निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षण अभियान का आगाज किया है.
जिसके तहत शिक्षक नरेश कुमार की ओर से बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला, ध्वनियों की पहचान, सही उच्चारण और नए शब्दों के निर्माण पर विशेष रूप से अभ्यास कराया जा रहा है. शिक्षक ने बताया कि उनका उद्देश्य घर-घर, धानी-धानी जाकर अंग्रेजी में कमजोर बच्चों को शिक्षा देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!