शराब के नशे में पति का खौफनाक कदम, सरिए से पीट-पीटकर पत्नी को भेजा यमलोक

Rajasthan Crime: डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने भिंडा गांव में पत्नी की हत्या के मामले में हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

शराब के नशे में पति का खौफनाक कदम, सरिए से पीट-पीटकर पत्नी को भेजा यमलोक

Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने भिंडा गांव में पत्नी की हत्या के मामले में हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद कपड़ों और जमीन पर पड़ा खून पानी से धोकर साफ कर दिया था.

आरोपी पति ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. डूंगरपुर जिले के चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि शंकर पुत्र गौतम यादव निवासी झिंझवा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. इसमें बताया था कि उसकी बहन कमला यादव की शादी देवीलाल यादव निवासी भिंडा के साथ करवाई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पति देवीलाल यादव शराब पीकर आए दिन उसकी बहन कमला के साथ मारपीट करता था. 6 जून की रात के समय पति देवीलाल शराब के नशे में घर पर आया और बहन के साथ मारपीट की थी. उसकी बहन को लोहे के सरिए से पीटा. आसपास के घरों के लोगो ने भी उसके चिल्लाने की आवाज सुनी.

मारपीट की वजह से उसकी बहन की मौत हो गई थी. वारदात के बाद से आरोपी पति देवीलाल यादव (52) फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. थानाधिकारी राकेश ने बताया कि आरोपी पति देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी ने शराब के नशे में लात-घुसों से मारपीट कर हत्या कबूल कर ली है. वहीं कपड़ों और घर के आंगन में पड़ा खून भी पानी से धोकर साफ कर दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Akhilesh Sharma

ये भी पढ़ें-

Trending news