घर पर खाना लेकर पहुंची मां तो नहीं मिला बेटा, खेत में गई तो देखा...

Rajasthan Crime: डूंगरपुर जिले में धंबोला थाना क्षेत्र के तंबोलिया गांव में एक किसान का शव खेत में मिलने पर सनसनी फैल गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

घर पर खाना लेकर पहुंची मां तो नहीं मिला बेटा, खेत में गई तो देखा...
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में धंबोला थाना क्षेत्र के तंबोलिया गांव में एक किसान का शव खेत में मिलने पर सनसनी फैल गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के एसआई मणिलाल ने बताया कि तंबोलिया गांव निवासी कांतिलाल डामोर ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई भाना डामोर घर पर अकेला रहता था. आज उसकी मां भाना के घर पर खाना लेकर गई, तो वह घर पर नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source

घर पर नहीं होने पर मां ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. वहीं इसके बाद मां ने खेत पर जाकर देखा तो भाना का शव खेत में पड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

डूंगरपुर जिले में जसेला पंचायत के राजस्व गांव केसरपुरा गांव के कैलाश पारगी और गौरीशंकर बुज के नेतृत्व में युवाओं ने विधायक शंकरलाल डेचा के कार्य से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भाजलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है.

गरीब कल्याण की योजनाओं से हर आम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है. भाजपा सरकार के द्वारा डेढ़ वर्ष में कराए गए कार्य और विधायक शंकरलाल डेचा के द्वारा आम जन के प्रति व्यवहार और कार्यों से प्रभावित होकर आज कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थामा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More